ईरान-इस्राइल युद्ध में अमेरिकी हमलों से परमाणु संवर्धन केंद्रों के बुरी तरह नष्ट होने के बाद ईरानी हैकरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों पर डिजिटल युद्ध छेड़ने की धमकी दी है। इन हैकरों को रॉबर्ट नाम से पहचाने जाने वाले इस समूह ने कहा है कि उनके पास व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ सूजी विल्स, ट्रंप की वकील लिंडसे हॉलिगन, सलाहकार रोजर स्टोन और स्टॉर्मी डेनियल्स के 100 गीगाबाइट ईमेल हैं।
ईरान-इस्राइल युद्ध में अमेरिकी हमलों से परमाणु संवर्धन केंद्रों के बुरी तरह नष्ट होने के बाद ईरानी हैकरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबियों पर डिजिटल युद्ध छेड़ने की धमकी दी है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने इसे बदनाम करने का अभियान बताया है।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमलों के बाद, अमेरिका ने ईरानी साइबर हमलों को लेकर चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि ऐसे हमले अमेरिका की सेवाओं, आर्थिक सिस्टम और कंपनियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।