नई दिल्ली 4 जुलाई । 59 वीं दिल्ली राज्य जूनियर और सबजूनियर तैराकी
चैंपियनशिप में आज यहां
तालकटोरा स्विमिंग पूल में टूर्नामेंट का उद्घाटन एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सीताराम साहू सदस्य विजय कुमार एवं पंजाब स्विमिंग एसोसिएशन के सीईओ बलराज शर्मा ने किया। चैंपियनशिप का आयोजन 7जूलाई तक
चलेगा।
चैंपियनशिप में 410 से अधिक लडके और लडकियां भाग ले रही है।

चैंपियनशिप के पहले दिन 800 मी फ्री स्टाइल अंडर 17 में युवराज सिंह ने पहला गोल्ड मेडल 8 मिनट 54.42 का समय निकालकर अपने नाम किया। जबकि वंश ने दूसरा और धनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों में अन्य रावत ने 9 मिनट 56.59 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। तितिक्षा रावत ने दूसरा और प्राकृति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 लड़कों में रक्षित टोकस ने 9 मिनट 48 ,55 का समय निकालकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि विशु मौर्य ने दूसरा और मानव लाकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में अमीरा सिंगल ने 10 मिनट 55.47 का समय निकालकर पहला स्थान पाया। यादवी नेगी ने दूसरा और प्रांजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों के अंदर 12 400 मीटर फ्री स्टाइल में विराट ने पहले नियमित में दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में मारिया ने पहला स्नेहा ने दूसरा और रमैया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंदर 17 200 मी बेस्ट स्टॉक में ध्रुव ने पहला वीर चावला ने दूसरा और तनुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के अंडर 14 ब्रेस्ट स्ट्रोक में रक्षित ने पहले ज्ञान जैन ने दूसरा परंजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के अंडर 17 200 मी ब्रेस्ट स्टॉक में वंशिका ने पहले श्रेया ने दूसरा और शीरजा अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूर्व इंटरनेशनल तैराक मीनाक्षी पाहुजा और कोच व प्रशासक स्टेडियम के संजय बिष्ट और सुरक्षा का इंतजाम देख रहे उमेश तिवारी ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।