प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के बीच वार्ता के बाद भारत और घाना ने चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति महामा और उन्होंने भारत और घाना की द्विपक्षीय साझेदारी को व्यापक बनाने का दर्जा देने का निर्णय लिया है।

घाना से त्रिनिदाद और टोबैगो रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी 3-4 जुलाई, 2025 को त्रिनिदाद और टोबैगो की आधिकारिक यात्रा करेंगे।
पीएम मोदी ने घाना के सांसदों को किया आमंत्रित
घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं आपको भारत की नई संसद देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। आप देख पाएंगे कि हमने भारतीय संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का साहसिक कदम उठाया है
भारत सबके भले की बात करता है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस मौके कहा- दुनिया ने कोरोना काल का संकट भी देखा और भारत ने दुनिया के तमाम देशों को वैक्सीन भेजे। हमारा मंत्र सबका साथ-सबका विकास है। लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, दुनिया उतनी ही सशक्त बनेगी। घाना एक ऐसा देश है जो साहस के साथ खड़ा है। भारत सबके भले की बात करता है। वैश्विक उठपटक सबके लिए चिंता का कारण है।
भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं- पीएम
घाना की संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- भारत और घाना के संबंध काफी मजबूत हैं। भारत-घाना समावेशी विकास की ओर बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे लिए लोकतंत्र सिस्टम नहीं संस्कार हैं। बीते कई वर्षों में भारत में कई बड़ बदलाव हुए हैं। सर्वोच्च सम्मान देने के लिए मैं घाना का सभी भारतीयों की ओर से आभार जताता हूं। घाना में पिछले कुछ वर्षों से काफी तेजी से विकास हुआ है। इस वक्त भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा- दुनिया इस वक्त कई समस्याओं से जूझ रही है, जिसमें आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन इस समय बड़ी समस्याएं हैं। वहीं भारत का लोकतंत्र आशा की किरण बना हुआ है।
मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं’
घाना गणराज्य की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में, मैं अपने साथ 140 करोड़ भारतीयों की सद्भावना और शुभकामनाएं लेकर आया हूं। घाना को सोने की भूमि के रूप में जाना जाता है, न केवल आपकी धरती के नीचे छिपी हुई चीजों के लिए बल्कि आपके दिल में मौजूद गर्मजोशी और ताकत के लिए भी’।