आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आतिशी ने आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली में शपथ ली है।
राजधानी दिल्ली में अब तीसरी महिला मुख्यमंत्री ने कमान संभाल ली है। राज निवास में आतिशी ने शनिवार शाम को 4.30 बजे सबसे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलाई है। आतिशी शपथ ग्रहण समारोह में नीली साड़ी पहनकर पहुंचीं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल भी समारोह में पहुंचे। उन्होंने नीली शर्ट पहन रखी थी। अक्सर केजरीवाल नीली शर्ट में नजर आते हैं। केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी ने नेतृत्व परिवर्तन किया। केजरीवाल सरकार में शिक्षा मंत्री रहीं आतिशी ने दिल्ली की कमान संभाल ली। दिल्ली स्थित राज निवास में आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नई सरकार में गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत मंत्री बने हैं।